Rewari News :: रेलवे पुलिस थाना जीआरपी ने ट्रेन में लाखों के गहने चोरी करने की वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की

रेवाड़ी जीआरपी पुलिस को ट्रेन से लाखों के जेवरात चुराने के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जीआरपी थाना में पत्रकार वार्ता कर डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि सरिता राठी पत्नी डॉ बीएल राठी निवासी मयूर विहार फेज 1 दिल्ली ने मेल द्वारा जीआरपी रेवाड़ी को सूचित किया था कि दिनांक 25.2.2026 को गाडी संख्या 22464 बीकानेर सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रैस के कोच न. A-1 में नौखा से दिल्ली यात्रा करते समय रेलवे स्टेशन रेवाडी से किसी अज्ञात व्यक्ति दवारा उसका पर्स जिसमे लगभग 60 लाख रूपये के जेवरात थे, चोरी होने हो गए। 


जीआरपी थाना रेवाड़ी ने इस संबंध में मुकदमा नं. 52 दिनांक 31.3.2026 धारा 305(C) BNS थाना जीआरपी रेवाडी दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को 01/04/2026 को एक गुप्त सुचना मिली कि कुछ अपराधी कोई वारदात करने की फिराक में रेलवे स्टेशन रेवाडी के यार्ड में घूम रहे है जिस सुचना पर तुरन्त रेड करके दो व्यक्तियो को काबू किया गया और पूछताछ की गई जिन्होने पूछताछ पर अपना नाम, पता रमेश त्यागी पुत्र रामपाल सिंह वासी गांव पैगम्बरपुर थाना रेहड जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश. हाल शिवराम पार्क नांगलोई दिल्ली उम्र 54 साल व प्रिन्सपाल पुत्र सतीशपाल वासी गांव हिसावदा थाना सिद्धावली अहीर जिला बागपत उत्तरप्रदेश. उम 29 साल बतलाया उपरोक्त वारदात करना कबुल किया। जिन्हें मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश करके 5 दिन का पुलिस रिमान्ड लिया गया। 


रिमांड के दौरान आरोपी रमेश त्यागी ने चोरीशुदा जेवरात जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है नांगलोई दिल्ली में किराये के मकान से बरामद करवाया तथा दिनाँक 03/04/2026 को आरोपी प्रिन्सपाल व रमेश त्यागी ने बतलाया कि उन्होने चोरी किये हुये बाकि के जेवरात विश्वाश गौतम पुत्र बृजेश कुमार गौतम वासी मकान न. 379 कालिया गठी थाना मेडिकल जिला मेरठ उत्तरप्रदेश में उम्र 23 साल को बेचे है। आरोपियों के अनुसार चोरी के जेवरात खरीदने वाले सुनार विश्वास गौतम को दिनाँक 03/04/2026 को ओपाल बसई जय भीम नगर मेरठ से गिरफ्तार किया गया। जिसको आज दिनाँक 04/04/2026 को माननीय अदालत में पेश किया जायेगा।


पूछताछ पर आरोपी प्रिन्सपाल पुत्र सतीशपाल उपरोक्त ने स्वीकार किया कि उसने उसी ट्रेन में उसी कोच में उसी समय एक अन्य पर्स भी चुराया था जिसमे 4 अंगूठी सोना व 75000/- रुपये नगद थे। जो इस संबंध में शिकायतकर्ता मनोहरी बाहेती पत्नि रामकिशन महेश्वरी वासी जीडी रोड तेसपुर, आसाम की शिकायत मेल पर प्राप्त होने पर थाना में मुकदमा न. 53 दिनांक 01.04.2026 धारा 305(2) BNS थाना जी आर पी रेवाडी पहले से अंकित है। जिसके अनुसंधानाधिकारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार है। जो आरोपी प्रिन्सपाल से मुकदमा में 48000/- रूपये बरामद किये जा चुके है जांच अभी जारी है। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें