Rewari News :: राज इंटरनेशनल स्कूल की समीक्षा ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया

रेवाड़ी शहर के राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में इस वर्ष का परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक रहा। स्कूल परिसर में जश्न का माहौल रहा, जहां ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ होनहारों की सफलता का उत्सव मनाया गया। छात्रा समीक्षा ने 99.2% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल टॉप किया, बल्कि अखिल भारतीय स्तर पर 5वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


वहीं इसी क्रम में छात्रा पूर्वा ने 98.4%, नायसा- 98%, कोमल - 97%, विदुषी यादव- 97%, सोनिका - 97%, आराध्या , यशस्वी राव, उत्कर्ष, भूमि सिंह, रितिका व नव्या यादव ने 96.6% और गौरवी राव व तनिष्का ने 96% और इसके अतिरिक्त, विवेक, प्रियांशी राव और परितोष ने 95.8%, उपासना ने 95.4%, नव्या यादव और गीतिका सैनी ने 95.2% तथा कीर्ति यादव ने 95% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को साबित किया। प्रबंधन और शिक्षकों ने दी बधाई विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। निदेशक मंडल के सदस्यों नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी, हेमंत सैनी, कार्यकारी निदेशिका अन्नू सैनी और प्रधानाचार्य कुलदीप जांगिड़ ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षक गणों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। टॉपर्स को सम्मानित किया गया और कनिष्ठ विद्यार्थियों के लिए वे प्रेरणा का स्रोत बने। फूलों की वर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भविष्य के इन लीडर्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल की टीम को दिया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें