![]() |
| युवा कमिटी परबाद के सदस्य अम्बेडकर जयंती मनाते●ग्राम समाचार |
ग्राम समाचार, दुमका। मसलिया प्रखंड के ग्राम पंचायत गुमरो अंतर्गत पारबाद टोला में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अगुवाई युवा कमिटी के सदस्य लखन रजक ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जो आज भी प्रेरणादायक है। मौके पर जयनारायण सिंह (कांग्रेस), केसरीनाथ यादव, ओमप्रकाश रजक, सूरज रजक, छोटू रजक, लखपति रजक, जयप्रकाश रजक, हरिओम रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और सभी ने सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें