Bhagalpur News:लगाया गया रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया रक्तदान

 


ग्राम समाचार, भागलपुर। स्थानीय क्षेत्रीय रक्त अधिकोश जेएलएनएमसी मायागंज अस्पताल भागलपुर में मंगलवार को एक ब्लड डोनेशन का आयोजन किया गया। उक्त शिविर बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में कॉलेज के छात्रों द्वारा आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी डॉ सत्येंद्र कुमार एव शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर प्रियदर्शी ने ख़ुद अपना रक्त दान देकर समाज के सामने उदाहरण पेश किया। उन्होंने अपने वक्तव्यों में बताया कि इस रक्त दान से समाज के सभी वर्गों को मैसेज देना चाहता हूँ कि रक्त दान महादान है। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनती बल्कि जरूरतमंद को किसी मनुष्य से निकाल कर ही दिया जा सकता है। रक्त दान से कोई भी हानि नहीं है। यह मेरा 19वां डोनेशन है। रक्तदान से आपके शरीर में हाइपरलिपीडेमिया कम होगा, बोन मैरो तेजी से रक्त बनना शुरू हो जाता। शिशुरोग के विभागाध्यक्ष डॉ अंकुर ने बताया कि रक्त दान ख़ास तौर पर बाबा साहेब के जन्म दिन के अवसर पर उनके बताए आदर्शों पर चले का एक कदम है। आए दिन थैलेसीमिया के बच्चे रक्त के अभाव में अपने प्राण त्याग देते हैं। अगर उन्हें समय पर रक्त दान कर दें तो जिंदगी को एक्सटेंड किया जा सकता है । सर्व प्रथम मुख्य अतिथि पूर्व अधीक्षक और प्राचार्य डॉ (प्रो)अशोक भगत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर मलयापर्ण किया। डॉ भगत ने बताया की बाबा साहब के बताए मार्ग में एक अहम यह की शिक्षित बनो संगठित हो एवं संघर्ष करो। इस दौरान कुल 51 छात्रों एवं चिकत्सक शिक्षकों ने रक्त दान किया। रक्त अधिकोश के प्रभारी डॉ अजय प्रताप ने सभी आगंतुक का स्वागत किया। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉ राकेश कुमार डॉ पम्मी रे और डॉ धर्मेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें