Boarijor News: ललमटिया थाना पहुंचा डहुआ मेला विवाद, ग्राम प्रधान ने सौंपा आवेदन, उठाए गंभीर सवाल


ग्राम समाचार,बोआरीजोर। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र डहुआ गांव में लगने वाला चड़क मेला एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। पिछले पांच वर्षों से लगातार इस मेले में किसी न किसी प्रकार की घटना सामने आती रही है, जिससे अब यह परंपरागत आयोजन सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों को लेकर सवालों में है।

डहुआ के कार्यकारिणी ग्राम प्रधान आदित्य उर्फ पालटन मरांडी ने ललमटिया थाना को लिखित आवेदन देकर स्पष्ट किया है कि इस बार मेला बिना किसी आधिकारिक समिति के गठन के आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि इस दौरान कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी वे नहीं लेंगे।


ग्राम प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि इस बार दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर पुरस्कार रखे गए हैं, लेकिन उसका प्रचार-प्रसार तक नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर मेले में अवैध जुए, रात्रि में संथाली आर्केस्ट्रा जैसे कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका समर्थन ग्राम प्रधान ने नहीं किया है। पलटन का कहना है मेल दिन में होना भी चाहिए यह आस्था का मेला है और लंबे समय से चले आ रहे यह मेला दिन में मेला लगने से मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, मेला आयोजन के नाम पर गांव में प्रत्येक घर से ₹200 तक का चंदा वसूला गया है। आरोप है कि यह वसूली बिना सहमति और पारदर्शिता के की जा रही है। ग्रामीणों ने दबे स्वर में यह भी कहा कि कुछ लोग निजी लाभ के लिए मेले का आयोजन कर रहे हैं। आयोजन के नाम पर पारदर्शिता नहीं है न तो समिति बनी है, न ही कार्यक्रमों का खुला प्रचार-प्रसार किया गया है जबकि किसी प्रकार की आधिकारिक कमेटी या सार्वजनिक योजना नहीं बनाई गई है।

अगर पिछले घटनाक्रम पर नजर डालें तो स्थिति और चिंताजनक दिखती है 2022 में बम कांड, 2023 में आगजनी लाखों की संपत्ति जलकर खाक, 2024 में गोलीकांड जिसमें एक व्यक्ति की हत्या, 2025 में मेला क्षेत्र को लेकर बगीचा विवाद, इन मामलों को लेकर ललमटिया थाना में केस दर्ज हैं इन घटनाओं के बावजूद ठोस सुधार नहीं होना प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़ा करता है।

गांव के कई लोगों का मानना है कि किसी भी सामूहिक आयोजन के लिए एक सशक्त और पारदर्शी समिति का होना जरूरी होता है, जिससे आयोजन में अनुशासन और उत्साह दोनों बना रहता है। लेकिन डहुआ चड़क मेला में इस तरह की व्यवस्था का अभाव साफ नजर आ रहा है, जिससे लोगों के मन में आशंका और असंतोष दोनों बढ़ रहे हैं।

इस मेले को लेकर नाम न छापने के शर्त में ग्रामीणों दबे जुबान में कहा आर्यन उर्फ बिनोद बेसरा का नाम सामने आ रहा है और वह पार्टी का दबदबा दिखा कर और मुखिया पति होने का दबंगई लोगों के सामने पेश करते हैं जिससे लोग चुपचाप हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन इस बार कितनी सतर्कता दिखाता है। क्या पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, या फिर हर साल की तरह यह मेला भी विवाद और खतरे के साये में ही संपन्न होगा,  यह देखने वाली बात होगी।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें