रेवाड़ी के वार्ड नंबर 15 से आजाद उम्मीदवार मीनू अग्रवाल पत्नी नरेश अग्रवाल पुत्रवधु स्व श्री रामगोपाल निवासी कुंज गली ने अपना नामांकन भरा। उन्होंने कहा कि वह चुनाव में वार्ड 15 की जनता के आशीर्वाद ओर समर्थन से खड़े हुए है।
हमारा काम वार्ड की सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान ओर वार्ड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। वार्ड की प्रमुख समस्याएं जलभराव, सफाई, सीवरेज का समाधान तय समय सीमा के अंदर होगा। वार्ड की जनता के बीच रहकर काम करेगें ओर उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करेंगे और उनके सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे। हमारा प्रयास वार्ड 15 को विकसित वार्ड बनाना रहेगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें