Pathargama News: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात 9 बजे के करीब एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। गांधीग्राम मुख्य चौक स्थित फोरलेन सड़क पर स्कॉर्पियो संख्या जेएच 18इ1063 और बाइक संख्या बी आर 51एन1927 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवक सनोज सिंह, कर्णजय और गुंजन यादव बारकोप मोड़ से अपने घर सिंघेयडीह जा रहे थे।


इसी दौरान पथरगामा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक वाहन के नीचे फंस गई और कुछ दूरी तक घसीटते हुए चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें