Rewari News :: राज इंटरनेशनल स्कूल में पेरेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन, कक्षा सातवीं आठवीं के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में पेरेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन। कक्षा सातवीं आठवीं के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।


रेवाड़ी शहर के राज इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सातवीं और आठवीं के नए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन राजेन्द्र सैनी द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। मंच संचालन शिक्षिका सोनिया सलूजा द्वारा किया गया। पीआरओ राजेश शर्मा ने कार्यक्रम में आए हुए अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनको विद्यालय की विशिष्ट उपलब्धियों से अवगत कराया। इस मौक़े पर नए विद्यार्थियों ने कविता, श्लोक, भाषण, संगीत और नृत्य आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई और दर्शकों की तालियाँ बटोरी। 



स्कूली बच्चों ने साइंस एक्जीबिशन, मोरल वैल्यू & डाइट, एआई व श्रीमद्भगवद्गीता का प्रदर्शन बड़े ही बेहतरीन तरीक़े से किया। इस दौरान स्कूल के कुछ बच्चों ने योग व नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ज़ोरदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि गणों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज इंटरनेशनल स्कूल पिछले 15 वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देता रहा है व आने वाले वर्षों में भी इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा । उन्होंने बताया कि हम शत -प्रतिशत बच्चों के सर्वांगीण विकास पर काम करते हैं।




इंटरप्रेन्योरशिप फाउंडेशन के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व,संप्रेषण और आत्मविश्वास कौशल विकसित कर रहे हैं व इसके साथ-साथ क्लब बनाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जा रहा है ताकि बच्चों में संस्कार रूपेण बीज उत्पन्न हो सकेंI तत्पश्चात, प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया तथा अभिभावकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 




इस अवसर पर स्कूल उप-प्राचार्या निधि सैनी ने अभिभावकों को नए सत्र में शामिल हुए कोर्सों के बारे में जानकारी दी और उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि यदि समय-समय पर पैरेंट्स और शिक्षक बच्चों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बारे में ज़िक्र करते रहे तो बच्चे की समस्याओं को बिना देरी दूर किया जा सकता है तथा बच्चे के बेहतरीन परिणाम को प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि जिस सकारात्मक सोच के साथ स्कूल से जुड़े हैं उस दिशा में बखूबी कार्य हो रहा है। अंत में विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने सभी अभिभावकों को अपना क़ीमती समय निकालकर आने के लिए आभार व्यक्त किया और सभी बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर स्कूल निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी, हेमंत सैनी, जय श्री सैनी, उप-प्रधानाचार्य निधि सैनी और अन्य शिक्षक भी मौजूद रहें।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें