रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित रिती आई केयर अस्पताल में शनिवार को निःशुल्क मेगा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। शिविर में कुल 300 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और लाभ प्राप्त किया।
इस दौरान अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हरपाल झगटा के नेतृत्व में मोतियाबिंद, डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा (काला मोतिया) सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की गई। विशेष रूप से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित मरीजों की विस्तृत स्क्रीनिंग की गई।
अस्पताल द्वारा मरीजों को ऑप्टिकल एवं फार्मेसी सेवाओं पर विशेष छूट भी प्रदान की गई। शिविर के दौरान 50 मरीजों ने सब्सिडाइज्ड रेट पर अपनी आंखों की सर्जरी बुक करवाई, जिससे उन्हें किफायती उपचार का लाभ मिलेगा।
"हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, ताकि समय रहते आंखों की बीमारियों का इलाज हो सके। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।"
— डॉ. हरपाल झगटा
"ऐसे सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाकर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराना चाहते हैं।"
— श्री विजय लाम्बा, वरिष्ठ प्रबंधक


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें