रेवाड़ी में सुविधा स्टोर Suvidha एवं हिमायरा Himayra फैशन कलेक्शन की ग्रैंड ओपनिंग। अब ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगे मल्टी ब्रांड। दिल्ली गुड़गांव की सारी सुविधाएं उपलब्ध विधायक लक्ष्मण यादव ने शिरकत कर स्टोर की विजिट की। ओपनिंग सेरेमनी पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।
रेवाड़ी में शुक्रवार को सुविधा (Suvidha) मल्टी-ब्रांड फैशन स्टोर एवं हिमायरा फैशन का भव्य उद्घाटन हुआ। उदघाटन अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव पहुंचे और स्टोर संचालक को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्टोर का विजिट करते हुए अपने लिए शॉपिंग भी की।
उन्होंने कहा कि जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है सुविधा ग्राहकों को बड़े शहरों दिल्ली और गुरुग्राम की ओर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि उनके अपने शहर रेवाड़ी में हरियाणा का 13 वाँ स्टोर सुविधा खुल गया है। जहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी ब्रांड उपलब्ध होंगे। यह नया स्टोर बावल रोड पर तनिष्क शोरूम के पास स्थित है। पहले दिन ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी पर खरीददारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी और लक्की ड्रॉ के माध्यम से कई तरह के ऑफर भी दिए गए।
इस स्टोर में एथनिक से लेकर पार्टी वियर तक दो से अधिक ब्रांड्स एक ही छत के नीचे मिलेंगे। मल्टी-ब्रांड फैशन और कपड़ों का स्टोर यह स्टोर ग्राहकों को बेहतरीन फैशन और स्टाइल के साथ एक नया शॉपिंग अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। रेवाड़ी में बहु-ब्रांड फैशन और कपड़ों का प्रमुख स्टोर, सुविधा स्टोर Suvidha Store आज भव्य तरीके से लॉन्च हो गया।
यह स्टोर एथनिक, कैजुअल और पार्टी वियर सहित 200 से अधिक ब्रांड्स का कलेक्शन एक ही छत के नीचे प्रदान करेगा, जो न्यू अनाज मंडी क्षेत्र में स्थित है। यह फैशन स्टोर शहर में नवीनतम स्टाइल और एक्सेसरीज लेकर आ रहा है। यह स्टोर फैशन के शौकीनों के लिए समर कलेक्शन, एथनिक वियर और नए ब्रांड्स का एक बड़ा डेस्टिनेशन बनने की उम्मीद है।
वहीं रेवाड़ी में हिमायरा फैशन ने भी अपना नया स्टोर खोल दिया है जहाँ ग्राहकों को एक ही छत के नीचे साड़ी, लहंगे, रेडीमेड ड्रेस और सूट का नवीनतम कलेक्शन उपलब्ध होगा। यह स्टोर बावल रोड, कनिष्ठ शोरूम के नजदीक स्थित है और उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर भी मिल रहे हैं।
इस स्टोर की विशेषता यह है कि यहां डिज़ाइनर साड़ियाँ, लहंगे, कुर्तियां, और रेडीमेड ड्रेसेस एक ही छत के नीचे प्रीमियम और ट्रेंडी फैमिली फैशन उपलब्ध होगी।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें