Rewari News :: कोसली के गांव शादीपुर में भीम जागरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

कोसली क्षेत्र के गांव शादीपुर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित “भीम जागरण” कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन देशराज एवं प्रदीप द्वारा किया गया तथा संचालन जितेन्द्र कुमार ने किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी जगदीश चन्द्र दहिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भगत सिंह बोद्ध (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सेवास्तंभ एवं जिला प्रधान, रेवाड़ी) उपस्थित रहे। मुख्य वक्ताओं के रूप में पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं एडवोकेट राज कुमार ‘जलवा’, आचार्य कांशीराम तथा राजेन्द्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ पांच मोमबत्तियां प्रज्वलित कर संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा, भाईचारा तथा संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा। मुख्य अतिथि सहित सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान सिंगर कुमार हवा सिंह बोद्ध एवं रामचन्द्र रेवाड़िया ने भजन एवं रागिनी के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।


इस अवसर पर किशन लाल, रघुवीर सिंह नम्बरदार, महावीर सिंह मैनेजर, भीम सिंह (ब्लॉक समिति सदस्य), पूर्व सरपंच धर्म सिंह, पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, पूर्व पोस्टमास्टर बाबूलाल, रोहित वाल्मीकि, गजराज सिंह, रणजीत सिंह, रामनिवास ढाणा, एडवोकेट मुकेश, बंटी, जसवंत सिंह, आनंद सिंह, शेर सिंह (पूर्व पंच), चन्द्रो देवी, सपना, गुड्डी देवी, शारदा देवी, आरती देवी, धर्मवीर, देवेंद्र, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, अनिल कुमार एवं सुन्दर सिंह सहित अनेक प्रबुद्ध ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें