रेवाड़ी में सीबीएसई की दसवीं कक्षा का परिणाम आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। शिल्पा गुप्ता व रिया जैन 99 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रही। प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम जैसे ही परिणाम घोषित हुआ विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। शिल्पा व रिया के अतिरिक्त भव्य जैन ने 98.8 तथा ताशी अग्रवाल ने 98.2 एवं दक्ष ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
शत प्रतिशत परिणाम आने पर प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन, निपुण जैन प्रद्युमन जैन, विजय जैन, प्रशासक आर के श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सोनल छाबडा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें