Rewari News :: हिन्दू संगठनों की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर शहर भर में भगवा शोभायात्रा निकाली गई


हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल रेवाड़ी द्वारा शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा रेवाड़ी नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर बड़ा तालाब से सुरु हुई व सर्कुलर रोड मार्ग से होकर वापिस हनुमान मंदिर पर समापन हुई। 


शहर का पूरा वातावरण जय श्री राम तथा हनुमान जी के जयकारे गूंज उठा। यात्रा में सैकड़ो बजरंगदल कार्यकर्ताओ, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवा ध्वज और भजन संकीर्तन के साथ यात्रा का दृश्य अत्यंत प्रेरणादायी रहा। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।  


यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री वरुण कुमार की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि इस शौर्य यात्रा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा। यह यात्रा अनुशासन, संगठन तथा सेवा भाव के प्रदर्शन को दर्षाती है। बजरंगदल एक ऐसा संग़ठन है जो देश मे बढ़ती अशुरी व दुर्जन शक्ति का नाश करने का कार्य करता है।


जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा की इन यात्राओं का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेना होता है। उन्होंने कहा है कि यह यात्रा भव्य और अनुशासित रही इसके लिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते है। बजरंगदल जिला सह संयोजक शिव कुमार ने बताया कि इस शौर्य यात्रा में मुख्य रूप से युवाओं द्वारा शौर्य प्रदर्शन किया गया एवं सांस्कृतिक झांकियाँ प्रस्तुत की गई। 


बजरंगदल रेवाड़ी ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार धर्म, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में CA नितिन गोयल व उनकी पत्नी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। 


इस अवसर पर संत ब्रिजेन्द्रपुरी, जिला संघचालक रामअवतार गौतम, भिवानी विभाग मंत्री राजकुमार यादव की विशेष उपस्थिति रही व जिला मंत्री परमेश कुमार, सामाजिक समरसता प्रमुख पवन भारद्वाज, नगर संयोजक चिराग सैनी व सैकड़ो की संख्या में बजरंगदल के कार्यकर्ता व समाज के बंधु उपस्थित रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें