Gurugram News :: पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का 38 वाँ जन्मदिन कल सामाजिक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा :: मेघराज यादव

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का 38 वाँ जन्मदिन कल धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुग्राम जेजेपी के प्रधान महासचिव एडवोकेट मेघराज यादव ने कहा कि कल 03 अप्रैल को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का 38 वाँ जन्मदिन पूरे प्रदेश में सामाजिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला के जन्मदिन के उपलक्ष में जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उनकी दीर्घायु की कामना की जाएगी।


इस मौके पर मेघराज यादव ने अपनी ओर से हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी प्रिय परिवारजनों, आत्मीय मित्रों, सम्मानित वरिष्ठजनों, युवा साथियों एवं समस्त मातृशक्ति को *हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, साहस, समृद्धि और निरंतर प्रगति का वास हो।


उन्होंने कहा कि बजरंगबली हम सभी को *सत्य, सेवा, समर्पण, साहस और जनहित के मार्ग पर सदैव आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें। यह पावन पर्व हमें परिवार के संस्कार, मित्रों के विश्वास और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है। हम सब मिलकर जनसेवा, क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकता, भाईचारे और हर वर्ग के सम्मान के संकल्प को और सशक्त करें। आप सभी का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी और प्रेरणा है। इसी स्नेह और सहयोग के साथ हम क्षेत्रहित, समाजहित और विकास के कार्यों को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें