Rewari News :: पतंजलि परिवार की ओर से धारूहेड़ा में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया


पतंजलि परिवार रेवाड़ी की तरफ से श्री दयानंद आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट रेवाड़ी एवं श्री नरेश यादव जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति रेवाड़ी के नेतृत्व में श्री अमर सिंह योगाचार्य तहसील प्रभारी धारुहेड़ा के सहयोग से आज से 3 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 


योग शिविर की शुरुवात दीप प्रज्वलित करके की गई दीप प्रज्वलित श्री ईश्वर सिंह बागड़ी ने किया। श्री दयानंद आर्य ने योग साधकों को योगिंग जॉगिंग का अभ्यास करवाया एवं श्री अमर सिंह योगाचार्य एवं अशोक कुमार आर्य तहसील प्रभारी ने प्राणायाम का अभ्यास करवाया। 


इस अवसर पर श्री पन्नी लाल पूर्व पंच, श्री धर्मपाल खोला, रमेश कुमार, संदीप, विशाल, सचिन, रणजीत, कमल आदि उपस्थित रहें।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें