Rewari News :: जैन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई दसवीं में टॉपर विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया


रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल में वीरवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महावीर विद्यापीठ के प्रधान सीए मोहित जैन ने कहा कि दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यार्थियों ने जेपीएस के विश्वास पर मुहर लगाई है। उन्होंने किसी भी स्कूल के टाप तीन में रहे विद्यार्थियों को जेपीएस के साथ जुडने पर निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा की। वह जेपीएस में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित कर रहे थे। विद्यालय के 124 विद्यार्थियों ने मेधा सूची में स्थान प्राप्त किया है।


आपको बता दें कि रेवाड़ी में सीबीएसई की दसवीं कक्षा का परिणाम आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। शिल्पा गुप्ता व रिया जैन 99 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रही। प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। शत प्रतिशत परिणाम आने पर प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन, निपुण जैन प्रद्युमन जैन, विजय जैन, प्रशासक आर के श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सोनल छाबडा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।


इस संंबंध में विद्यालय मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि सीबीएसई की दसवीं कक्षा मे 99 प्रतिशत अंक लेकर शिल्पा व रिया ने पहला, भव्य जैन ने 98.8 अंक लेकर दूसरा तथा ताशी अग्रवाल ने 98.2 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। जबकि दक्ष 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे। 25 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 54 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी को उनके अभिभावकों के साथ स्मृति चिन्ह, शाल, पौधे, पेंटिंग एवं लैपटॉप बैग से सम्मानित किया गया। 



विद्या शरणालय सभागार में आयोजित समारोह में उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबडा, उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता एवं शिक्षकों ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। उन्होंने जेपीएस के साथ जुडे रहकर बेहतर परिणाम के लिए सभी को साधुवाद दिया। श्रेष्ठ परिणाम की खुशी में टापर बच्चे के अभिभावक राजीव जैन ने पूरे विद्यालय स्टाफ के लिए जलपान की व्यवस्था की।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें