सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वी के परीक्षा परिणाम में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा कु. लक्षिता सुपुत्री अजय कुमार एवं गीता और कु. साक्षी सुपुत्री नवीन कुमार एवं प्रियंका दोनों ने 99.4% और कु. मुस्कान सुपुत्री दीपक गुप्ता एवं राखी गुप्ता ने 99% अंक प्राप्त कर जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर स्कूल की गौरवशाली परंपरा का स्वर्णिम अध्याय रच दिया। 219 छात्रों में से 17 छात्रों ने 95% से अधिक और 87 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। गणित में सुहाना, मुस्कान, यशिता व नीलाक्षी, सामाजिक विज्ञान में लक्षिता, वंशिका शर्मा व नैंसी छापोलिया, अंग्रेजी में दिव्या व दीक्षा चौहान, कम्पयूटर साइंस में लक्षिता, आदी, कशिका गेरा, साक्षी, लक्षिका, नैंसी छापोलिया, समृद्वि, शिवम सैनी, यशिता, वैष्णवी सिंह और गौरव जोशी, विज्ञान में कु. साक्षी तथा संस्कृत में कु. मुस्कान ने 100 अंक प्राप्त किए। स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा। छात्रों ने अभिभावकों व अध्यापकों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर स्कूल चेयरपर्सन कान्ता सचदेवा, निदेशक डॉ अनिरुद्ध सचदेवा, प्रधानाचार्या राखी गिबरानी, उपप्रधानाचार्या डॉ साँची सचदेवा, प्राइमरी इन्चार्ज इन्दू धमीजा ने सभी प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देकर भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का आर्शीवाद देकर प्रेरित किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन और विधालय प्रशासन को दिया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें