पतंजलि परिवार हरियाणा की तरफ से दिनांक 11.4.2026 से 14.4.26 तक राजस्थान स्काउट एकेडमी की सहयोग से एडवेंचर कैंप माउंट आबू में लगाया गया जिसमें रेवाड़ी पतंजलि परिवार की तरफ से श्री दयानंद आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट रेवाड़ी एवं श्री नरेश कुमार यादव जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति रेवाड़ी की अध्यक्षता में श्री रामनिवास बेनीवाल पूर्व जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट रेवाड़ी श्री सुरेंद्र सोलंकी श्री अमृत सिंह ने इस कैंप में हिस्सा लिया।
यह कैंप बहुत अच्छा रहा जिसमें आदरणीय ईश कुमार आर्य जी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा एवं श्री चंद्रपाल योगी जी पतंजिल योग समिति हरियाणा कार्यक्रम को सफल बनाया। वहां निकी लेक, सन सेट पॉइंट, गुरु शिखर, ओम मेडिटेशन सेंट, ओम शांति पुष्प उद्यान, आर्ष गुरुकुल, दिलवाड़ा जैन मंदिर आदि का भ्रमण करवाया गया एवं एडवेंचर प्रोग्राम भी करवाया गया।
वहां चारों दिन योग का कार्यक्रम भी लगातार करवाया गया। वहां वातावरण बहुत ही स्वच्छ और साफ था टैंट मैं रहने का भी अलग तरह का अनुभव प्राप्त हुआ जिसमें ना बिजली होती थी ना ही फैन वगैरा होते थे, वहां का मौसम भी बहुत अनुकूल है।
सभी ने आदरणीय ईश कुमार आर्य राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा एवं श्री चंद्रपाल योगी राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति हरियाणा का आभार व्यक्त किया और निवेदन भी किया कि ऐसे कार्यकम करवाते रहे जिससे संगठन में ताजगी बनी रहे।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें