रेवाड़ी में रविवार को संस्था ह्यूमन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शहर के नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाया गया।
इस मौके पर संस्था की तरफ से प्रधान हेमंत राठी, संस्थापक बलजीत सैनी सचिव पवन अग्रवाल, सदस्य प्रदीप कुमार मैनेजर बंधन बैंक आदि मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया सभी रक्तदाताओं को फलाहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें