ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभा प्रधान गौतम ने उपस्थित सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम और उत्साह से निम्न कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। रविवार 19 अप्रैल को प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी, 8 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। हवन के उपरांत दोपहर 12 बजे से पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के द्वारा भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया है कि उक्त आयोजन में सभी अपनी सपरिवार व ईष्ट मित्रों सहित उपस्थिति दर्ज कर सहयोग करें।
प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि सभा के कार्यों के विस्तार के लिए सभा प्रधान ने कार्यकारिणी की सहमति से ब्लॉक स्तर पर सदस्यों को पदाधिकारी मनोनीत किया है, जिनमें खोल ब्लॉक--कृपाराम शर्मा सुंदरोज, निर्मल कुमार शास्त्री हरजीपुर, नाहड़ ब्लॉक- इंद्रपाल शर्मा चौकी नंबर 2, जाटुसाना ब्लॉक- टेकचंद भारद्वाज बेरली, डहीना ब्लॉक- सुधीर कुमार शर्मा एडवोकेट डहीना व कोसली ब्लॉक- अनिल कुमार भारद्वाज कोसली को ब्लोक प्रधान मनोनीत किया है। इनके अलावा शीघ्र ही अन्य क्षेत्र में भी समाज के पदाधिकारी मनोनीत किए जाएंगे व सभा के क्रियाकलापों के प्रसार प्रचार की सामाजिक जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में समाज के लोगों के गत दिनों हुए निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, महासचिव जयकुमार कौशिक, कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा, सहसचिव संदीप भारद्वाज, मैनेजर हेमन्त भारद्वाज, दीपक शर्मा व सुरेश शर्मा, कार्यालय मंत्री दिनेश वशिष्ठ, व महेश वशिष्ठ, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, नरेश स्वामी, सुरेश शर्मा, सुनील शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रकाश चंद्र भारद्वाज, नरेश भारद्वाज सीहा, महेंद्र शर्मा, हेमन्त वशिष्ठ सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें