Rewari News :: सेवानिवृत्त होकर रेजांगला युद्ध स्मारक पहुंचे कप्तान महेश कुमार का जोरदार स्वागत हुआ

रेवाड़ी के गांव बोडिया कमालपुर के महेश कुमार 03 मार्च 1996 को कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए और अपनी ट्रेनिंग पुरी करने के बाद 11 कुमाऊं (वीर अहीर)में सेवा दी! सेवा के दौरान आपरेशन फाल्कन और आपरेशन रक्षक(जम्मू-कश्मीर) में उग्रवादियों से लड़ाई लड़ी।


गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति द्वारा आनरी रैंक से सम्मानित किया गया। 31 मार्च 2026 को कप्तान महेश कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर आज स्थानीय रेजांगला युद्ध स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित अमर शहीदों को नमन किया। राव अजीत सिंह द्वारा पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। कप्तान चन्दन सिंह, कप्तान भोला राम, कप्तान राजेन्द्र सिंह गुडियानी, कप्तान हरिओम, सूबेदार मेजर धर्म देव, सूबेदार मेजर सुखबीर सिंह, हवलदार गजराज सिंह , खुशहाल एवं कप्तान महेश कुमार के परिवारजनों ने इस अवसर पर उनका माला पहनाकर स्वागत किया व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। 


रेजांगला युद्ध के शहीद अमर रहे,दादा कृष्णा की जय, बजरंगबली की जय और भारत माता की जय के नारे के साथ उन्हें अपने गांव के लिए रवाना किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें