Bhagalpur News:प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर विदाई से सम्मान समारोह


ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बनगांव खुटाहा के प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक और शिक्षिकाओं ने संजय कुमार मिश्रा को फूलों के बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी-आप ने बातों को भी रखा। वक्ताओं ने संजय मिश्रा के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार गुप्ता ने किया, जबकि मंच संचालन निगम पराशर ने किया। इस मौके पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण कुमार जिला सचिव वीर शिवाजी, बनगांव खुटाहा के शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार, अनामिका पांडे, पुरुषोत्तम कुमार, राजीव कुमार रंजन के अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर राजीव कुमार, विनय कुमार, अमित कुमार पीयूष कुमार, मृणाल प्रियदर्शी, अमित कुमार, आदेश मिश्रा सहित दर्जनों शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें राजीव कुमार ने अपने गीतों से समां बांध दिया। साथ ही उनके गीतों को सुनकर लोग भावुक नजर आए।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें