Haryana News :: हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम के साथ हुए घटनाक्रम की निंदा करते हुए गुरुग्राम के वकीलों ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला के साथ बदसलूकी पर कड़ा विरोध जताते हुए अधिवक्ता मेघ राज यादव ने कहा कि ऐसा व्यवहार किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। 


17 अप्रैल को हिसार में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को पुलिस द्वारा जबरन रोकने, हथियार दिखाने और धमकी देने की घटना पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के कानूनी प्रकोष्ठ, गुरुग्राम ने गहरा रोष व्यक्त किया है। प्रदेश संगठन सचिव (कानूनी प्रकोष्ठ) अधिवक्ता मेघ राज यादव ने इसे लोकतंत्र के लिए “काला दिन” बताते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। 


मेघराज यादव ने कहा कि एक पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त नेता के साथ इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी जेजेपी एवं उसके नेता दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला आमजन और छात्र-छात्राओं के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाते हैं, तो सरकार पुलिस के माध्यम से उन्हें दबाने का प्रयास करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुलिस की मंशा स्पष्ट थी, तो दुष्यंत चौटाला द्वारा गाड़ी रोकने के प्रयास पर संबंधित पुलिसकर्मी वहां से क्यों चले गए। यह घटना किसी गहरी साजिश की ओर संकेत करती है।


प्रदेश संगठन सचिव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को जातियों में बांटने की राजनीति अब उजागर हो चुकी है और जनता अब ऐसे प्रयासों को समझ चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नेताओं के मान-सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो जननायक जनता पार्टी हरियाणा सहित उत्तर भारत में व्यापक आंदोलन करेगी। इस संबंध में आज गुरुग्राम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 


यह ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज के माध्यम से तथा पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम को सौंपा गया। इस अवसर पर राहुल धनखड़, गौरव वशिष्ठ, सुभाष दलाल, उजाला फोगाट, संजय लांबा, गौरव यादव, राजीव खटाना, रिंकू राव, हितेश चौहान, विश्वेंद्र मलिक सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें