Bhagalpur News:दो दिवसीय कार्यशाला और सीएमई संपन्न


ग्राम समाचार, भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला और सीएमई रविवार को संपन्न हो गया। इसके पूर्व सीएमई के दूसरे दिन वैज्ञानिक सत्र का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रो संदीप लाल, गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज रायपुर के डीन प्रो रेणुका घाईं, डॉ असितावा मंडल एवं पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में डॉ संदीप लाल ने सभी वक्ताओं का साधुवाद व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में ही सॉफ्ट टिस्सू एटलस का विमोचन हुआ। जिसे बाद में स्नातकोत्तर छात्रों में वितरित किया गया। सत्र के प्रारंभ मे डॉ तरुण कुमार ने महिलाओं के गर्भाशय में होने वाले सॉफ्ट टिस्सू कैंसर के बारे में अपना व्याख्यान दिया। डॉ मनोज कहार ने रिपोर्टिंग सिस्टम में आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला। डॉ रूपेश गुणवार ने कैंसर टिस्सू के आईएचसी स्टेन के बारे में विस्तार से बताया। डॉ के स्वामीनाथन ने दिन प्रतिदिन आने वाले सॉफ्ट टिस्सू कैंसर के डायग्नोसिस की बारीकियों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात डॉ असिताभा मंडल ने अपने जीवन में प्राप्त कठिन डायग्नोसिस को केस प्रेजेंटेशन के तौर पर दर्शकों से रूबरू हुए एवं शुरुआती दिनों में आने वाली परेशानियों को दूर करने की विधा बतायी। अगला सीएमई और वर्कशॉप पुर्णिया मेडिकल कालेज में 2027 के अप्रैल माह में आयोजित होने की चर्चा हुई। अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार ने सबों को उपहार देकर अपना आभार व्यक्त किया।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें