Godda News: पोड़ैयाहाट में आदिवासी युवक का शव बरामद गला दबाकर हत्या की आशंका



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के नीमटोला अमुवार गांव में एक आदिवासी युवक का शव बरामद हुआ है। 45 वर्षीय बाबू जी हंसदा की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन घर के पीछे खेत की ओर गए थे, जहां उन्होंने बाबू जी हंसदा का शव पड़ा देखा। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि नीमटोला में घर के पीछे खेत से शव बरामद किया गया है। मृतक के गले और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच और अनुसंधान जारी है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें