रेवाड़ी शहर के प्रतिष्ठित SHEMROCK प्ले स्कूल में आगामी नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल तथा समाजसेवी वर्षा कांटीवाल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और हवन में आहुति देकर नए सत्र की मंगलकामना की।
इस दौरान अजय कांटीवाल ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके पूरे जीवन की नींव होती है। यदि बचपन से ही उन्हें अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाए तो वे आगे चलकर समाज और राष्ट्र के लिए आदर्श नागरिक बनते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान जो पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों पर भी ध्यान देते हैं, वे समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं समाजसेवी वर्षा कांटीवाल ने स्कूल द्वारा चलाई जा रही मुहिम #पहली_रोटी_गाय_की की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल भारतीय संस्कृति और परंपराओं से बच्चों को जोड़ने का एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। इससे बच्चों में सेवा, करुणा और गौसेवा के प्रति भाव जागृत होता है, जो हमारी संस्कृति की पहचान है।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राजेश धनखड़ व प्रिंसिपल प्रभा धनखड़ ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके संस्कार, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ सहित शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें