Rewari News :: भारत विकास परिषद की ओर से हिन्दू नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया

भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा द्वारा विक्रम संवत 2083* यानि हिन्दू नव वर्ष धुमधाम से मनाया गया। रेवाड़ी शाखा ने इस पावन पर्व पर दो कार्यक्रम आयोजित किए।


प्रथम - हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर रेवाड़ी शाखा ने सुबह के समय गवर्नमेंट आईटीआई पटोदी रोड रेवाड़ी के प्रांगण में शांति और उन्नति का प्रतीक हवन का अयोजन आचार्य दया राम आर्य ने वैदिक परंपरा से करवाया। जिसमें गवर्नमेंट आईटीआई महिला के प्रिंसिपल सहित सभी अध्यापक व सभी विधार्थियों ने भी भाग लिया। और मंगल गीत भी गाए। हवन के बाद प्रसाद भी बांटा गया। 

        कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के प्रांतीय संयोजक मुकेश सैनी ने हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में वैदिक रीति से हवन करवाने को बहुत ही उत्तम बताया।और कहा कि पर्यावरण के लिए भी हवन बहुत ही फायदेमंद है।


हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर रेवाड़ी शाखा ने संध्या के समय शिव चौक, माडल टाउन, कोर्ट रोड, रेवाड़ी पर बैलुन व फुलों से सजा दिया। माननीय सदस्यों व नगर के प्रबुद्धजनों ने 51 दीपक प्रज्वलित किये। 

              शहर के प्रसिद्ध आचार्य श्री दिलीप शास्त्री ने भगवान शिवशंकर के आरती करवाई और हिन्दू नववर्ष के बारे में विस्तार से बताया। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

      


  इन दोनों कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक मुकेश सैनी, दिनेश सैनी शाखा अध्यक्ष, राम किशोर सैनी सचिव, प्रेम मैहदीरता कोषाध्यक्ष, दयाराम आर्य, हुक्म चन्द प्रजापत, योगेश शर्मा, डाक्टर दीपक सैनी, जगमोहन अग्रवाल, नितिन गोयल, कृष्ण कुमार व कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार सहित काफी प्रबुद्ध जन व महिलाओं ने भी इस पावन पर्व पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें