ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा एक ग्रोइंग सिटी है। यहां की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। कॉलोनियां, मकान और अट्टालिकाएं तेजी से बन रही हैं। नए मकान तो बन ही रहे हैं, पुराने को भी रिनोवेट किया जा रहा है। ऐसे में यहां "हाउस ऑफ इन्टीरियर" का शुभारंभ एक वन स्टॉप सेंटर एवं इन्हेंस्ड सॉल्यूशन है। उक्त आशय की बातें जाने - माने सामाजिक कार्यकर्ता, खेल प्रशासक एवं जिला कला - संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने शुक्रवार को स्थानीय भागलपुर रोड में स्टाइल बाजार के सामने स्थित इंटीरियर डेकोरेशन शोरूम "हाउस ऑफ इन्टीरियर" के उदघाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रिबन कटिंग के पश्चात अपने संबोधन में कहा। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अरुण चंद्र पंकज, सुनैना देवी, प्रेम झा, शैलेन्द्र प्रसाद, कुणाल त्यागी, विक्रम ठाकुर, जय किशोर साह, बिनोद गुप्ता, उमेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, गौतम गुप्ता, मनीष कुमार, शालिनी देवी एवं अजय साह उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें