Rewari News :: जैन पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस उत्सव का रंगांरग आगाज, दो दिवसीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत की


रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस उत्सव का रंगांरग आगाज। दो दिवसीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत की। विद्यालय में आधुनिक तकनीक की कंप्यूटर लैब के लिए जताई सहमति। आज दूसरे दिन मंत्री विपुल गोयल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।


हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं सशक्तिकरण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि जैन संस्थान एक ब्रांड है जो शिक्षा को लेकर अपने पूर्वजों के सपनों को पूरा करने का कार्य कर रहा है। वह जैन पब्लिक स्कूल के 40वें भव्य स्थापना उत्सव के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि अभिभावकों व नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। 


समारोह के विशिष्ट आरएसएस के प्रांत संघ चालक प्रताप सिंह जी ने 40 वर्ष की यात्रा में विद्यालय की ओर से शिक्षा के माध्यम से सच्चे नागरिकों का निर्माण करने के लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावी विद्यार्थियों एवं विद्यालय के पूर्व छात्र- छात्राओं का सम्मानित किया गया। 


मुख्य अतिथि मंत्री कृष्ण बेदी ने जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी के 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर समारोह की दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्ध जनों से भेंट हुई। उन्होंने कहा कि यह देखकर मन को प्रसन्नता हुई कि जैन पब्लिक स्कूल जैसे संस्थान आज भी हमारी संस्कृति को कसकर थामे हुए उच्च गुणवत्ता की मॉडर्न शिक्षा दे रहे हैं। जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों, शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति को 40वें स्थापना दिवस पर बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि आशा करता हूँ कि आप ऐसे ही राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहकर राष्ट्र का भविष्य संवारने में अपनी बेहतरीन भूमिका निभाते रहेंगे।


विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीपार्चन करने के बाद राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से कार्यक्रम का आगाज करने पर अतिथि अभिभूत रहे। प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन, प्रद्युम्न जैन, निपुण जैन, रविंद्र जैन व विजय जैन के साथ-साथ प्रशासक आरके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ताव अंकुर प्रभारी रेणिका जैन ने स्कूली बैंड की धुन पर अतिथियों की अगवानी की। 


अतिथियों ने आकाश में गुब्बारे छोडक़र कार्यक्रम का आगाज किया। प्रधानाचार्या ने सभी का शाब्दिक अभिनंदन किया तो विद्यालय के प्रधान ने 40 साल की यात्रा को स्मरण करते हुए भविष्य का संकल्प दोहराया। उन्होंने विद्यालय में एआई तकनीकी पर आधारित सौ कंप्यूटर की लैब बनाने की मांग की जिस पर मंत्री ने सहमति प्रदान की। भाजापा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने स्वयं को 40 वर्ष की यात्रा का हिस्सा बताते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं। 


मुख्य अतिथि श्री बेदी ने वंदेमातरम की 140वीं जयंती पर इस गीत से कार्यक्रम की शुरूआत करने को सराहा। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के इतिहास को बचाना हमारा कर्तत्व है और जैन संस्थान यही कर रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास से सबक लेकर ही हम शिखर छू सकते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे विचारों और संस्कारों से ही संस्था को जीवित रखा जा सकता है। 


विशिष्ट अतिथि प्रताप जी ने व्यक्ति निर्माण में शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक पूर्ण समर्पण से विद्यार्थियों को तैयार करके राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर अंकुर, प्रोडिजी एवं जैन पब्लिक स्कूल की प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नन्हें बच्चों ने कश्मीरी नृत्य, लिलिपुट नृत्य, कत्थक नृत्य आदि से समां बांध दिया, जबकि आकेस्ट्रा के संगीत की धुन ने सभी को भाव विभोर कर दिया। 


इस अवसर पर आरएसएस के विभाग संघचालक रामवतार लांबा, जिला कार्यवाह रामौतार गौतम, सफाई आयोग के चैयरमैन कृष्ण कुमार, अजय मित्तल, डा. रामबाबू यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष यादव, मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, जैन एजूकेशन प्रधान मोहित जैन समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें