भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा द्वारा आज अपने सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए एक विशेष **स्वास्थ्य जांच शिविर** का आयोजन किया गया। यह शिविर *डॉ. दीपक अल्ट्रासाउंड सेंटर* पर आयोजित किया गया, जहाँ सदस्यों को रक्त, मूत्र संबंधी पैथोलॉजी टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जाँच अत्यंत रियायती दरों पर उपलब्ध करवाई गई। शिविर कि शुरूआत मुख्य अतिथि एडवोकेट अशोक यादव, डायरेक्टर दीपक अल्ट्रासाउंड, शाखा के अध्यक्ष सीए जतिन सैनी तथा अन्य उपस्थित सदस्यों द्वारा भारत माता और विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से हुई।
इस स्वास्थ्य शिविर में रक्त परीक्षण, ब्लड शुगर, विटामिन डी, विटामिन बी12, लिपिड प्रोफाइल, लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थायरॉइड प्रोफाइल, यूरिन रूटीन एवं माइक्रोस्कोपी जाँच के साथ साथ पूरे पेट का अल्ट्रासाउंड जिसमें लीवर, किडनी, गॉलब्लैडर, पैंक्रियाज आदि की जाँच शामिल थी। इस आयोजन में रमेश सचदेवा, डॉ आर बी यादव, दिनेश सैनी, डॉ नीरज यादव प्रेसिडेंट आईएमए रेवाड़ी, डॉ तरुणा यादव, डॉ प्रशांत यादव, सीए यश अरोड़ा, राहुल जैन, मोहित गोयल, मनीष अग्रवाल, सीए सुमित सतीजा, प्रदीप जैन, अनुराधा सैनी, नवीन सैनी, पंकज शर्मा, रिद्धि गुप्ता, पूजा सतीजा सहित लैब तथा हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा के अध्यक्ष सीए जतिन सैनी, सचिव सचिन सिंघल तथा कोषाध्यक्ष सीए अमन गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में 49 व्यक्तियों ने अपनी जांच करवाई जिनमें पुरुष, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे तथा परिषद का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना है और इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाएंगे। संस्था के संरक्षक सीए जितेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए वरदान हैं, क्योंकि इनसे लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण जाँच सुविधाएँ प्रदान करने का आश्वासन दिया। शिविर में आए प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें अपनी सेहत के बारे में जानकारी मिलती है और समय पर बीमारी का पता चलने पर उचित इलाज भी मिल जाता है। उन्होंने भारत विकास परिषद, डॉ. दीपक अल्ट्रासाउंड सेंटर और सीआरएल डायग्नोस्टिक्स लैब का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेश वर्मा ने कहा कि श्री राम शाखा द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपने परिवारों की स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दें और समाज में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएं।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें