Bhagalpur News:स्पेशल वेंडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन


ग्राम समाचार, भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के निर्देशानुसार स्पेशल वेंडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय को बढ़ावा देना तथा विशेष रूप से एससी/एसटी एवं महिला उद्यमियों को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जोड़ने के अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रवीन्द्र पटेल परियोजना प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनटीपीसी कहलगांव के वरिष्ठ अधिकारियों सहित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हब और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत टेंडरिंग प्रक्रिया, एंटी ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम, जेम प्लेटफॉर्म, एससी/एसटी उत्थान के लिए नीतियां, यूएसएससी की भागीदारी बढ़ाने के उपाय तथा ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इसके पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित वेंडर्स की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिससे उन्हें प्रक्रियाओं एवं अवसरों की बेहतर समझ प्राप्त हुई। यह पहल समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें