भारत माता के अमर शहीद राजगुरू, सुखदेव व भगत सिंह के अमर शहीदों के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क रेवाड़ी में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही गौ माता की सेवा करते हुये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ पूजनीय संत फर्सा वाले बाबा मथुरा को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए। विगत दिनों मथुरा में कुछ गौ तस्करों ने गौ रक्षक फर्सा वाले बाबा को ट्रक से कुचल दिया था। जिसके कारण वो गौ सेवा करते हुऐ शहीद हो गए। इसको लेकर गौ सेवको में भारी रोष है। आज पूरा देश अमर बलिदानी चंद्रशेखर उर्फ बाबा फरसा वाला को नमन कर रहा है। गौ रक्षकों ने मांग की है कि अमर बलिदानी बाबा को सम्मान मिलना चाहिए व हत्यारो पर तुरन्त कार्यवाही होनी चाहिए।
सभा की अध्यक्षता दिनेश कपूर ने की। इस सभा मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि गौ माता के सम्मान के लिए गांव, ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे। रविन्द्र आशावादी मूसेपुरिया सामाजिक कार्यकर्ता संयोजक एवं कार्यकारिणी अमर बलिदानी ने गौरक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच सम्मान समिति रेवाड़ी ने हरियाणा सरकार का हार्दिक आभार प्रकट किया। हरियाणा सरकार ने अमर बलिदानी गौरक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के नाम चौक का सिलान्याश किया, गो भक्त श्री लक्ष्मण सिंह यादव विधायक रेवाड़ी का प्रयास द्वारा,परम गौ भक्त माननीय श्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा किया। गौ हत्यारे को 10 वर्ष की सजा का प्रावधान अधिनियम 2015 व एक लाख का जुर्माना । हरियाणा सरकार का हार्दिक आभार प्रकट करते हैं । जो करेगा गौ माता का सम्मान। जनता जनार्दन करेगी उनका सम्मान । अमर बलिदानी गौरक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच को सम्मान दिलाने वाले सभी सदस्य संस्थापक सदस्य हैं। संचालक टोली सदस्य हैं। संचालक सदस्य हैं। गौरक्षकों के जीवन पर आधारित भजन तैयार किये जाऐंगे।
महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपालों, माननीय मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन दिया जाऐगा। देश के सांसदों, राज्यसभा सदस्यों, विधानसभा सदस्यों एवं विधान परिषद सदस्यों को भी ज्ञापन दिए जाएंगे। सम्मानित सदस्य अपने-अपने सदनों में गौ माता के लिए सम्मान मिलें, गौ हत्या बंद हो, गौ रक्षकों को सम्मान मिले। जो हरियाणा सरकार ने गौ माता के लिए किया है । वो पूरा देश में लागू किया जाएं।
राजकुमार यादव ने बताया कि अमर बलिदानी गौरक्षक देवेंद्र यादव सोनू सरपंच के पिताजी गौ भक्त शीशराम यादव जी सरपंच फिदेडीं, दिनेश कपूर, तुलाराम यादव रामपुरी, सरदार सिंह, सतीश गॉड, राजकुमार मुंडिया खेड़ा, हर्ष गुलियानी, प्रथम अग्रवाल वार्ड नं 15, श्री भगवान 14 बी राधास्वामी कॉलोनी, मोहनलाल फिदेडीं, मोहित कुमार रामपुरा, रोशन लाल आर्य जाडरा, निहाल सिंह वार्ड 3, प्रदीप कुमार शर्मा वार्ड 3 आदि उपस्थित रहे।



हेडिंग नहीं है
जवाब देंहटाएं