रेवाड़ी में शहीदी दिवस पर कैंडल मार्च निकालकर अमर शहीदों राजगुरु, भगत सिंह, सुखदेव को याद किया गया। राव तुलाराम पार्क में डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन तथा महिला सांस्कृतिक संगठन DYO द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शहीदी दिवस के उपलक्ष में जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनेक संस्थाओं संगठनों एवं राजनीतिक दलों की ओर से शहीदी दिवस पर शहीदों को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रेवाड़ी में बलिदान दिवस पर राव तुलाराम पार्क में डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन तथा महिला सांस्कृतिक संगठन डीवाईओ के और शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला सांस्कृतिक संगठन की नेत्री सुमन यादव, प्रगतिशील साहित्यिक सांस्कृतिक मंच के संयोजक हरिओम यादव तथा मनोज यादव की ओर से किया गया।
इस मौके पर कैंडल जलाकर अमर शहीद राजगुरु भगत सिंह सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा है राजगुरु, भगत सिंह तथा सुखदेव जैसे महान सेनानियों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश में ऐसे महान सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर एसयूसीआई कम्युनिस्ट से कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला सचिव शेरसिंह, अनीश कुमार, अजीत सिंह रामकुमार, मोहिंदर सिंह, रणबीर सिंह, राजपाल दहिया तथा डॉक्टर लेखराम मेहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें