ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखंड में चार दिनों तक चलने वाला नेम निष्ठा का चैती छठ पर्व की शुरुआत रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ है। कद्दू भात के बाद सोमवार को व्रती महिला ने खरना पूजन किया। इस दिन व्रती दिनभर उपवास में रहकर गुड़ वाला खीर और पूरी बनाकर धूप दीप से संध्या में खरना पूजन की। खरना प्रसाद ग्रहण करने के बाद पास पड़ोस में खरना प्रसाद का वितरण किया गया। मंगलवार की संध्या में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध दिया जाएगा। चैती छठ पर्व पथरगामा के सुन्दर नदी और बाबाजी पोखर में किया जाएगा। वहीं अंतिम दिन षष्ठी तिथि को उगते सूर्य को अर्ध दिया जाएगा।
Pathargama News: चैती छठ पर्व का खरना पूजा संपन्न

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें