रेवाड़ी में जैन ग्रुप ऑफ स्कूल की संस्था जेपीएस और अंकुर में प्रवेशोत्सव मेले का आयोजन। विद्यालय में प्रवेश उत्सव मेले में छात्र अभिभावको की भीड़ उमड़ी। करीब 150 से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश :: सोनल छाबड़ा प्रिंसिपल।
रेवाड़ी शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय जैन पब्लिक स्कूल एवं उसकी बाल शाखा अंकुर में रविवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस मौके विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का उत्साह सराहनीय रहा। 100 से अधिक विद्यार्थियों ने मौके पर ही प्रवेश लिया। प्रबंधन समिति की ओर से पहली बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस संंबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा तथा विद्यालय की प्रिंसिपल सोनल छाबड़ा ने बताया कि प्रवेशोत्सव को लेकर अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया। अपनी दूसरी व तीसरी पीढी को प्रवेश दिलाने लाए अभिभावकों ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जेपीएस व अंकुर को चुनने की वकालत की। विद्यार्थियों को जहाँ फीस में विशेष छूट दी गई वहीं उन्हें पुस्तकों पर भी 40 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।
प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य प्रद्युम्न जैन, रविंद्र जैन, निपुण जैन एवं विजय जैन की टीम ने दोनों स्कूलों में चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया और प्रवेश लेने विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए।
सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक चले उत्सव में बच्चों के लिए खेल गतिविधियों के साथ नृत्य, गायन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रबंधन समिति के साथ साथ प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी रेणिका जैन ने प्रवेशोत्सव की सफलता पर शिक्षकों के प्रयास की सराहना की।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें