Rewari News :: अंसल टाउन गौक्रांति गौशाला में गौ सेवकों की बैठक, गौ हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की ल

रेवाड़ी में गो-सेवकों की ओर से बैठक कर देशभर में आंदोलन का ऐलान। अंसल टाउन गौक्रांति गौशाला में बैठक कर कहा 27 अप्रैल से तहसीलों में चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान। गो-हत्या रोकने की करेंगे मांग।


देशभर में गोसेवकों ने गो सम्मान आभानंदन अभियान के तहत गो हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है। इसी कड़ी में रेवाड़ी में अंसल टाउन स्थित गौक्रांति गोशाला में बैठक का आयोजन किया गया। गौ शाला के प्रधान प्रदीप डागर तथा धर्माचार्य दिलीप शास्त्री आदि ने बताया कि आंदोलन को पांच चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में 27 अप्रैल से देश की सभी तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। इसके बाद यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 27 जुलाई को देश के 780 जिलों में प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद 27 अक्तूबर को सभी राज्यों की राजधानियों में मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। गोसेवकों ने केंद्र सरकार से गो हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने, गोचर भूमि खाली करवाने और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की है।


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि मांग नहीं माने जाने पर अगले साल दिल्ली में 16 अगस्त से पांच साधु-संतों के आमरण अनशन शुरू करेंगे। अब केवल घोषणा से काम नहीं चलेगा। इसे लोकसभा और राज्यसभा में पास भी करना होगा। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। देश के सभी साधु-संतों ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आंदोलन की शुरूआत 27 अप्रैल से होगी। 27 अप्रैल को देश की सभी तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान चलेगा। कानून नहीं बना तो 27 जुलाई को देश के 780 जिलों में पीएम के नाम जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपें जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र ने फिर भी हमारी बात नहीं मानी तो 27 अक्टूबर को सभी प्रदेश की राजधानी में मख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की राजधानियों में प्रदर्शन के बाद भी बात नहीं बनी तो अगले साल 27 फरवरी से दिल्ली में एकत्रित होंगे। जहां 15 अगस्त तक साढ़े पांच माह तक धरना दिया जाएगा। यदि फिर भी बात नहीं बनी तो 16 मार्च से मांगें माने जाने तक देश के पांच साधु संत अन्न-जल त्यागकर आमरण अनशन शुरू कर देंगे। 


उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तीनों मांगें माने जाने तक जारी रहेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गो हत्या रोकने के लिए लाया गया कानून काफी कमजोर है। अभी तक उसे पूरी तरह से लागू भी नहीं हो पाया है। हम चाहते हैं कि गो हत्या रोकने, गोचारण भूमि खाली करवाने और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए केंद्र मजबूत कानून लेकर आए। जो पूरे देश में लागू हो। ताकि देश में गो हत्या को रोका जा सके।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें