Rewari News :: जैतपुर धाम श्याम मंदिर में नि:शुल्क कान-नाक-गला चिकित्सा जांच शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों की जांच की गई

रेवाड़ी के सीमावर्ती प्राचीन श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम में रविवार को नि:शुल्क कान-नाक-गला (ENT) चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर के दौरान 200 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श व दवाइयां प्रदान की गईं।


यह चिकित्सा शिविर शक्ति ENT हॉस्पिटल बहरोड़ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. शक्ति यादव ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी। उन्होंने लोगों को कान, नाक और गले से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच कराने की अपील भी की।


शिविर के कार्यक्रम संयोजक श्री श्याम सेवा समिति जैतपुर धाम के अध्यक्ष प्रधान ताराचंद यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समिति द्वारा समय-समय पर ऐसे जनसेवा के कार्य किए जाते रहेंगे।



शिविर के दौरान मंदिर परिसर में सेवा समिति के कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे रहे और आने वाले मरीजों को पंजीकरण से लेकर जांच तक सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए समिति और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें