भारत विकास परिषद शाखा रेवाड़ी की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आरबी यादव हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में पचास यूनिट रक्त एकत्रित। सुप्रीम कोर्ट की पैनल एडवोकेट हर्षा देवी ने मुख्य अतिथि पहुँचकर हौसला बढ़ाया।
भारत विकास परिषद शाखा रेवाड़ी की ओर से शहर के सर्कुलर रोड स्थित डॉक्टर आरबी यादव हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सुप्रीम कोर्ट की पैनल एडवोकेट हर्षा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर हर्षा देवी के पति एडवोकेट कमल निम्बल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हर्षा देवी एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर रक्तदान को महादान बताते हुए बैज लगाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। ब्लड डोनेशन कैंप में करीब पचास यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा रेवाड़ी के अध्यक्ष दिनेश सैनी, डॉक्टर रामबाबू यादव, डॉक्टर सुमन यादव, लक्ष्मण जांगिड़, धीरज जांगिड़, दीपक सैनी तथा कश्मीर सिंह सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि हर्षा देवी एडवोकेट पति कमल निम्बल एडवोकेट, डॉक्टर रामबाबू यादव, डॉक्टर सुमन यादव तथा दिनेश सैनी आदि ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे बड़ा पुण्य का कोई दूसरा कार्य नहीं है क्योंकि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से किसी के अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लें। भारत विकास परिषद के प्रांतीय सचिव एवं आरबी यादव हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर रामबाबू यादव ने रक्त के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती। आपके द्वारा किया गया रक्त किसी के अमूल्य जीवन को बचा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा रक्तदाताओं को रीफ्रेसमेंट भी दिया गया।
भारत विकास परिषद की तरफ से प्रधान दिनेश सैनी ने बताया कि शाखा इस प्रकार के रक्तदान शिविर हर वर्ष आयोजित करती रहती है। आरबी यादव हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर आरबी यादव ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है तथा बहुत से मामलों में रक्तदान स्वास्थ्य के लिए अच्छा ही होता है।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें