Rewari News :: इंडियन डर्मेटोलॉजिस्ट एसोसिएशन IADVL की ओर से जन जागरूकता अभियान को लेकर प्रैस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

इंडियन डर्मेटोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने अयोग्य व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे त्वचा एवं कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं पर त्वचा विशेषज्ञों ने जताई गंभीर चिंता। रेवाड़ी में पीसी कर कहा मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों से सावधान रहे ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी आईएडीवीएल।


रेवाड़ी में IADVL यानी इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरोलॉजिस्ट एंड लैप्रोलॉजिस्ट की हरियाणा स्टेट ब्रांच द्वारा किंग्स क्लब होटल में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य आम जनता को त्वचा एवं कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं को अयोग्य व्यक्तियों द्वारा किए जाने के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक करना था।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए IADVL हरियाणा स्टेट ब्रांच 2026 के अध्यक्ष डॉक्टर मनदीप भुकार ने कहा कि हाल के वर्षों में हेयर ट्रांसप्लांटेशन, इयरलोब रिपेयर, फंगल इन्फेक्शन का इलाज तथा अन्य कॉस्मेटिक त्वचा प्रक्रियाएं ऐसे लोगों द्वारा की जा रही हैं जो न तो इसके लिए विधिवत प्रशिक्षित हैं और न ही कानूनी रूप से अधिकृत। यह प्रवृत्ति मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।


उन्होंने हाल ही में सामने आए एक मामले का भी उल्लेख किया, जिसमें मुंबई की एक डॉक्टर को चेन्नई के एक होटल में इयरलोब रिपेयर सर्जरी करते हुए कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ा गया। यह घटना दर्शाती है कि किस प्रकार बिना उचित योग्यता और अनुमति के चिकित्सा प्रक्रियाएं की जा रही हैं। IADVL हरियाणा स्टेट ब्रांच 2026 के महासचिव डॉक्टर दीपक शर्मा ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण कई मरीज अनजाने में ऐसे अयोग्य व्यक्तियों के पास इलाज कराने चले जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी त्वचा रोग या कॉस्मेटिक प्रक्रिया के लिए केवल योग्य एवं पंजीकृत त्वचा विशेषज्ञ से ही परामर्श लें।


इस अवसर पर IADVL हरियाणा स्टेट ब्रांच की कोषाध्यक्ष डॉक्टर मयंक बतरा सहित रेवाड़ी के कई प्रमुख त्वचा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। जिनमें डॉक्टर अजीत सिंह यादव, डॉक्टर योगेंद्र यादव, डॉक्टर मनीष कुमार, डॉक्टर भावना भुराड़िया, डॉक्टर आँचल सक्सेना तथा डॉक्टर रेखा यादव आदि उपस्थित रहे। डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वयं दवा लेना (Self-Medication) तथा बिना योग्य चिकित्सक के उपचार कराना गंभीर दुष्परिणाम पैदा कर सकता है। इसलिए लोगों को सावधान रहने और सही चिकित्सक से ही उपचार कराने की आवश्यकता है।


इस जन जागरूकता अभियान के लिए IADVL के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया गया। विशेष रूप से डॉक्टर विकास शंकर, डॉक्टर वेंकट, डॉक्टर राजेथा, डॉक्टर दिनेश, डॉक्टर दीपिका तथा डॉक्टर अमरेंद्र के मार्गदर्शन और महत्वपूर्ण सुझावों के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। प्रेस वार्ता के बाद मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद हुआ तथा कार्यक्रम का समापन हाई टी व जलपान के साथ किया गया। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें