Pathargama News: 16 और 17 मार्च को वायो वृद्धि तथा मॉस्किटो स्केलेटल मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा- डॉ संजीव



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिला आयुष समिति गोड्डा के तत्वावधान में मार्च महीने में पथरगामा प्रखंड में दो मेगा बायो वृद्धि शिविर तथा मांसपेशियों से संबंधित निगा मॉस्किटो स्केलेटल शिविर का आयोजित किया जाएगा।आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शिविर क्रमश:- पथरगामा और गांधीग्राम में 16 और 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर में आयुष की तीनो पद्धति होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी के माध्यम से लोगों का इलाज किया जाएगा शिविर में रक्त शर्करा, वजन, रक्तचाप आदि की जांच विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। और आवश्यकता अनुसार निशुल्क औषधि प्रदान की जाएगी। आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकरी डाॅ संजीव कुमार के अनुसार होम्योपैथिक उपचार के लिए डॉक्टर दीप्ति कुमारी मरीजों का उपचार करेगी।जबकि आयुर्वेद पद्धति से उपचार डॉक्टर विनय विजय अमृतानंद द्वारा किया जाएगा।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें