Rewari News :: सरस्वती विद्या निकेतन परशुराम बस्ती सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित हुए


रेवाड़ी में आज सरस्वती विद्या निकेतन परशुराम बस्ती सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित। शनिवार रविवार दोनों दिन एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सम्मेलन हुए। सम्मेलनों में आरएसएस की शताब्दी यात्रा पर हुआ विचार-विमर्श।


हरियाणा के रेवाड़ी जिले मे शनिवार और रविवार को एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेवाड़ी की परशुराम बस्ती सरस्वती स्कूल में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व जयमाला कौशिक ने किया। 



आपको बता दें कि शनिवार को दो (अंबेडकर बस्ती का गोमती स्कूल में वक्ता श्रीमान प्रदीप जिला प्रचारक, सविता जी, संत गिरी जी महाराज एवं भगत सिंह बस्ती का हरीनगर में वक्ता श्रीमान राधा कृष्ण, प्रीति जी) एवं छः भव्य हिन्दू (श्री कृष्ण बस्ती का सामुदायिक भवन गोकलगढ़ में वक्ता बलराज, संगीता शर्मा संत श्री धीरज गिरी, राजगुरु बस्ती का प्रकाश वाटिका विजयनगर में वक्ता दुष्यंत कुमार, दामिनी संत बहन कमलेश ब्रह्माकुमारी, गुरु गोविंद सिंह बस्ती का बीएमजी सिटी में वक्ता प्रशांत, नरेंद्र संत डॉ सत्यपाल, परशुराम बस्ती का सरस्वती स्कूल भाड़ावास रोड में वक्ता अजय मित्तल एवं सावित्री संत बिजेंद्र पूरी, विश्वकर्मा बस्ती का मखनलाल की धर्मशाला में वक्ता जोगिंदर एवं श्रुति शर्मा संत श्री महावीर दास, अग्रसेन बस्ती का अग्रसेन स्कूल में वक्ता संजय राणा एवं पूनम पूनिया संत श्री कृष्णानंद जी) विभिन्न स्थानों पर भव्य सम्मलेन उन बस्तियों की आयोजन समिति के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलनो का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। 


इन सम्मेलनो का मुख्य उद्देश्य हिंदू एकता को मजबूत करना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पर चर्चा करना था। इन कार्यक्रम में आरएसएस की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों और समाज में लाए गए पांच प्रमुख परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।


सम्मेलनो की शुरुआत मां भारती की वंदना एवं दीप प्रज्लावन से हुई। हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक चुनौतियों का सामना करना चाहिए। उन्होंने आरएसएस को राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा,"आरएसएस ने पिछले 100 वर्षों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा के माध्यम से लाखों युवाओं को प्रेरित किया है। आज का सम्मेलन इसी यात्रा का एक हिस्सा है, जो हिंदू समाज को एकजुट करने का संदेश देता है।" 


हिंदू सम्मेलन कार्यक्रमो ने वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रकाश डालते हुए सभी को सज्जन शक्ति को संगठित रहते हुए, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ भारत वर्ष को परम वैभव पर ले जाने हेतु आह्वान किया एवं संघ द्वारा प्रतिपादित पञ्च परिवर्तन—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता—पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन पाँच परिवर्तनों को व्यवहार में अपनाकर समाज आत्मनिर्भर और सुदृढ़ बन सकता है। आज के समय में प्रत्येक नागरिक को इन विषयों पर आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। कार्यक्रमो में भव्य कलश यात्रा, ध्वज यात्रा, बाइक रैली, भजन कीर्तन, हिंदू धर्म पर आधारित सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किए गए। सभी कार्यक्रमों में हिन्दू समाज ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

 


इन सम्मेलनों में सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओ ने हिंदू समाज की वर्तमान चुनौतियों, जैसे धर्मांतरण, सांस्कृतिक आक्रमण और सामाजिक एकता पर भी चर्चा की। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम आरएसएस की शताब्दी समारोह की श्रृंखला का हिस्सा है, जो पूरे देश में चल रहा है। सम्मेलन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ ली एवं भारत माता की आरती की। जिला प्रचार प्रमुख योगेश त्यागी ने बताया कि रेवाड़ी नगर में 22 बस्तियों में सभी जगह हिंदू सम्मेलन हो गए है। 


हिंदू सम्मेलन के संरक्षक अजय मित्तल, नगर संयोजक डॉ आर बी यादव, देवेंद्र शर्मा, सीए यशपाल, सीए जीतेश, सीए कश्यप, योगेश त्यागी, राजकुमार जी के संयोजन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक की प्रेरणा से सभी बस्तियों में आयोजन समितियां ये कार्यक्रम कर रही है।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें