ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- समर्थ सेवा क्लब के बैनर तले रविवार शाम स्थानीय लोहिया नगर स्थित सामुदायिक विवाह भवन में आयोजित "समर्थ शक्ति होली मिलन समारोह" में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा कल्पना देवी ने अपनी उपस्थिति एवं सक्रियता से सभी प्रतिभागियों का खूब उत्साह वर्धन किया।
अपने संबोधन में नारी शक्ति पर बोलते हुए वे जब अपनी सासु माँ के वात्सल्य प्रेम, पुत्रवधुओं के प्रति पुत्री समान स्नेह और अनुशासन प्रियता का जिक्र कर रही थीं तो एक पल के बहुत भावुक हो गईं। बतौर अति विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो एवं अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला कला - संस्कृति संयोजक सह विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा, पूर्व जिप उपाध्यक्षा वेणु चौबे, वरिष्ठ नागरिक महासंघ की राष्ट्रीय सचिव गीता मिश्रा, समाजसेविका निक्की राय एवं विमेंस आईटीआई कॉलेज की अध्यापिका तापसी विश्वास ने भी अपने संबोधन में समस्त ब्रह्मांड में नारी शक्ति के अतुलनीय अवदान पर प्रकाश डालते हुए कहा नारी तू नारायणी कहकर नारी शक्ति का वंदन - अभिनंदन किया वहीं अपने प्रभावशाली वक्तव्य से उपस्थित नारी समूह का उत्साह वर्धन भी किया। समारोह का बेहतरीन अंदाज में संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक एवं कलाकार मनीष सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन में क्लब की संस्थापिका रिम्मी कुमारी, अंजली कुमारी एवं संजू कुमारी ने बहुत ही खूबसूरती से किया। समारोह के दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद प्रियंका सिन्हा उर्फ़ स्वीटी सिन्हा का लगातार दूसरी शानदार जीत पर गर्म जोश स्वागत - अभिनंदन किया गया। समारोह के तहत आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक में गुरुकुल डांस एकेडमी के बच्चों ने एकेडमी की निदेशिका आरती सिंह तथा पी एंड डी डांस एकेडमी के बच्चों ने निदेशक प्रेमचंद एवं नंदिनी महतो के संयोजन में आयोजित नृत्य जबकि गायक मनीष सिंह एवं अपराजिता राय के सुमधुर होली गीतों ने खूब समा बांधा।कार्यक्रम इस अवसर पर क्लब की संरक्षिका जयंती कुमारी, वरिष्ठ सदस्या पूनम रंजन, अमरेन्द्र सिंह बिट्टू, अभिजीत सरकार, उर्मिला कुमारी, कवि प्रकाश यादव, रेखा कुमारी, खुशी क्रांति, रेखा रूज, नेहा कश्यप, रश्मि झा, विशाखा कुमारी, पुतुल देवी, विनिता प्रियदर्शिनी, लुसी राय, माधुरी कुमारी सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित थीं।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें