Rewari News :: कस्बा कुंड के न्यू इरा स्कूल की ऐतिहासिक सफलता, 37 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन

रेवाड़ी के कस्बा कुंड के न्यू इरा स्कूल की ऐतिहासिक सफलता। 37 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल में चयन हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


रेवाड़ी के कस्बा कुंड के प्रतिष्ठित न्यू इरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के 37 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल में चयन हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। ग्रामीण अंचल के स्कूल में इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र में खुशी की लहर है। चयनित विद्यार्थियों को इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा रामस्वरूपदास जी दादूपंथी गद्दी सीहा के महंत नरोतम दास महाराज विद्यालय पहुंचे और चयनित विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में महंत नरोतम दास महाराज का भव्य स्वागत किया गया, जहां प्रबंधन समिति, स्टाफ और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।



विद्यालय की ओर से जारी मैरिट सूची में कक्षा 5वीं से मोहिनिश पुत्र प्रेमदीप, गांव चिताडूंगरा ने 223 अंक प्राप्त कर स्थान बनाया। कुणाल पुत्र रविन्द्रपाल, गांव बासदूदा ने 187 अंक तथा स्वरा पुत्री रजनेश, गांव मनेठी ने 184 अंक हासिल किए। कक्षा 9वीं में खुशी पुत्री योगेश, गांव मनेठी ने 314 अंक, कशिश पुत्री रविन्द्रपाल, गांव बासदूदा ने 310 अंक तथा चंचल पुत्री शुभाष, गांव कुंड मंडी ने 300 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन नरेंद्र सर ने सभी बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। क्षेत्रवासियों ने भी इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने अपनी ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली एवं धुलंडी पर्व की शुभकामनाएं दी है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें