Bhagalpur News:भानु की शानदार गेंदबाजी, भागलपुर ने बांका को किया पराजित
ग्राम समाचार, भागलपुर। बीसीए के तत्वावधान भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में खेले जा रहे लीग मुकाबले में रविवार को भागलपुर मेंस सीनियर ने बांका मेंस सीनियर को 72 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर ने निर्धारित 50 ओवर में 269 रन बनाए। जवाब में बांका की टीम 40.5 ओवर में 197 रन पर ऑल आउट हो गई। भागलपुर की ओर से सचिन दिलीप कुमार ने 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कुमार गौरव राज और सूर्या रघु वंश ने 41-41 रनों का योगदान दिया, जबकि विकास बसुदेव यादव ने 32 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 32 रन मिले, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंची। बांका की गेंदबाजी में हिमांशु सुदामा सिंह और कुनाल सानू ने 4-4 विकेट झटके, जबकि एमडी राशिद रजा और पुनीत यादव को एक-एक सफलता मिली। 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांका की ओर से समीर सुराज (39), राघवेंद्र प्रताप सिंह (38) और पुनीत यादव (35) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम लक्ष्य से दूर रह गई।
भागलपुर की ओर से भानु देवेंद्र कुमार ने 10 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सचिन दिलीप कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि चंदन योगेंद्र राय, सूर्या रघु वंश और कुनाल पियूष राज को एक-एक सफलता मिली। इस जीत के साथ भागलपुर अंगिका जोन का पूल चैंपियन बन गया। मैच में अंपायर की भूमिका में वेद प्रकाश एवं अमरिंदर पांडे रहे। स्कोरर के रूप में अंकित अमित राज एवं शिवम कुमार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। वहीं ऑब्ज़र्वर के रूप में एनसीए लेवल-2, बीसीसीआई के कोच संजय कुमार उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजीवकांत मिश्रा उपस्थित थे। इस अवसर पर राकेश सिंह, ओपन माइंड बिरला के प्रिंसिपल, डॉक्टर आनंद कुमार मिश्रा, डॉक्टर जयशंकर ठाकुर, डॉक्टर विश्वनाथ, अजय कुमार, मनीश कुमार, आलोक कुमार, रंजन कुमार, कृष्ण कुमार पांडे, रितेश यादव, जगदीश शर्मा एवं अतुल सिंह भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें