Pathargama News: पथरगामा अंदर बाजार मुख्य मार्ग पर लगा जाम


ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पुरानी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार को एक बार फिर लंबा जाम लग गया। बता दे कि डीएवी पब्लिक स्कूल पथरगामा के स्कूल बस और बेथल मिशन स्कूल गोड्डा के स्कूल बस के आमने-सामने आ जाने तथा साइड लेने में हुई देरी के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लाइन लग गई और कुछ समय के लिए पथरगामा पुरानी बाजार मुख्य मार्ग पर आगमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सड़क संकरी होने के कारण दोनों स्कूल बस एक दूसरे को साइड नहीं दे पा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी फंसते चले गए। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई की बाइक, टोटो, ऑटो, मैजिक, साइकिल तो दूर की बात पैदल राहगीर को भी निकलने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे बाइक चालक और स्थानीय ग्रामीणों ने पहल करते हुए दोनों वाहनों को पीछे आगे कर किसी तरह साइड दिला कर दोनों स्कूल बस को पार कराया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि पथरगामा चौक से पूरब बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों तरफ बने नाला तक लोगों ने सड़क को अतिक्रमित कर लिया है। सड़क किनारे के दुकानों के सामने अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा कर देने के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। टोटो ऑटो बाइक और अन्य छोटे वाहन मनमानी तरीके से सड़क के किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे सड़क और संकरी हो जाती है। विशेष रूप से जब ट्रक हाईवा और ट्रैक्टर, बस, जैसे बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। तब स्थिति और भी विकट हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि साइड लेने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाने के कारण बार-बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसे आम लोगों को समय की बर्बादी के साथ-साथ आपात स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगोंं का कहना है कि अगर सरकारी स्तर पर पथरगामा बाजार को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाए और ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिस बल अथवा चौकिदार की प्रतिनियुक्ति कर देने से लोगों को परेशानी से मुक्ति मिलने की संभावना बढ़ सकती है। 

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें