Rewari News :: नगर परिषद वार्ड नंबर 15 से पूजा प्रथम अग्रवाल ने ठोकी ताल, "वार्ड की जनता ने सेवा का मौका दिया तो वार्ड नंबर 15 को चमकाएंगे।"

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशी अब खुलकर चुनाव मैदान में आने लगे हैं। वार्ड नंबर 15 से तैयारी कर रहे समाजसेवी प्रथम अग्रवाल ने वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने पर अपनी पत्नी पूजा प्रथम अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। 


मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करते हुए प्रत्याशी पूजा और प्रथम अग्रवाल ने कहा कि मैं आप सभी वार्डवासियों से आशीर्वाद और समर्थन मांगने आई हूँ। मेरा लक्ष्य है हमारे वार्ड में साफ-सफाई, अच्छी सड़कें, पानी की सही व्यवस्था और हर गली में स्ट्रीट लाइट सुनिश्चित करना है। मैं वादा करती हूँ कि अगर आप मुझे सेवा का मौका देंगे, तो मैं ईमानदारी और पूरी मेहनत से वार्ड नंबर 15 के विकास के लिए काम करूँगी। आपका एक वोट हमारे वार्ड के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे अपना समर्थन और आशीर्वाद देकर नगर परिषद पहुंचाए ताकि वर्षों से ठप पड़े विकास कार्यों को गति प्रदान कर सकूं। आपको बता दें कि वार्ड नंबर 15 से समाजसेवी प्रथम अग्रवाल शुरू से ही राजनीति में सक्रिय है और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में बढ़ चढ़ भाग लेते हैं। राजनीति में रहकर समाज सेवा करना उनकी दिली तमन्ना रही है इसलिए प्रथम अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी पूजा अग्रवाल को मैदान में उतारा है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें