Pathargama News: उदयाचल सूर्य देव को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गत तीन दिनों से चल रहे सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ आज चौथे दिन बुधवार को उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ भक्ति भाव के माहौल में धूमधाम से संपन्न हो गया। जैसे ही सूर्य देव ने पूरब में अपनी लालिमा बिखेरना सुरू किया तमाम श्रद्धालु जन नहा धोकर छठ गीत गाते हुए सूर्य देव के उगने का इंतजार कर रहे व्रतियों के हाथ में रखें फल फूलों से सजी बांस के सूप में पुरोहित के मंत्रोच्चार के बीच अर्घ्य देने के लिए उमड़ पड़े। छठ व्रतियों को सजे धजे साफ-सुथरा छठ घाट उपलब्ध कराने के लिए छठ पूजा समारोह समिति को लोगों ने जमकर सराहना की। छठ घाटों पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल्कि व्यवस्था से लोग संतुष्ट नजर आ रहे थे।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें