Rewari News :: श्री राम जन्मोत्सव पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जिले में 101 कार्यक्रम आयोजित होंगे :: राधेश्याम मित्तल

रेवाडी की नई अनाज मंडी में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्ष्ता जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने की। राधेश्याम जी ने बताया कि रामनवमी पर श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जिले में कुल 101 धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की योजना जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बनाई गई है। जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र जोशी ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में परिवार प्रबोधन, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समितियाँ इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगे, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेंगे। रेवाड़ी नगर में लगभग 32 कार्यक्रम, धारूहेड़ा नगर के 15 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के 54 स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन होगा। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 101 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजन शामिल होंगे। इन आयोजनों से जिले में एकता, संस्कृति और श्रद्धा का संदेश प्रसारित होगा और समाज में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द को नई दिशा मिलेगी।


इन सभी कार्यक्रमों में मुख्य केन्द्र रेवाड़ी जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर होगे, जिसमें *दीपोत्सव* का मुख्य कार्यक्रम रहेगा। सभी उपस्थित जन श्री राम जी के प्रकट होने के उपलक्ष्य में अपने अपने क्षेत्र के मन्दिरों में दीप जलाकर उत्सव मनाएंगे। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री परमेश कुमार ने सभी राम भक्तों को आवाहन किया कि, आप सब भी अपने निकट स्थित मंदिर में, अपने अपने घर से देशी घी का दीपक लेकर जाए और उसे प्रज्ज्वलित करें।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें