Rewari News :: प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने पर सतीश मस्तान की बेटी लाक्षी को बधाई दी

रेवाड़ी शहर की रहने वाली लाक्षी शर्मा पुत्री सतीश मस्तान ने हाल ही में घोषित आइआइटी गेट की परीक्षा में उत्कृष्टता के साथ सफलता प्राप्त करने पर स्वजन और समाज के लोगों ने बधाई दी। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की परीक्षा में लाक्षी शर्मा ने अर्थशास्त्र विषय में अखिल भारत स्तर पर 88वीं रैंक प्राप्त की। वहीं भारतीय अनुसंधान संस्थान के संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भी अखिल भारत स्तर पर 177वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 


लाक्षी शर्मा ने इस उपलब्धि से न केवल उनके स्वजन बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज का मान बढ़ाया है। लाक्षी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुओं एवं अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग को देती हैं। इस उपलब्धि पर ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के प्रधान चंद्रशेखर गौतम, उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट,कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा, महासचिव जयकुमार कौशिक,पूर्व प्रधान विष्णुदत्त शर्मा एडवोकेट, पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक, मैनेजर हेमंत भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, रमेश वशिष्ठ, जीतेन्द्र तिवाड़ी, महेश वशिष्ठ, दिनेश वशिष्ठ, दीपक गौड़ सहित समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें