ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- चार दिनों तक चलने वाला चैती छठ महापर्व के मौके पर मंगलवार को संध्या डूब रहे दिनकर को अर्ध्य दिया गया l प्रखंड के विभिन्न नदी और तालाबों में छठ व्रतियों ने आस्था चल गामी सूरज को अर्घ्य अर्पित किया। इधर खास पथरगामा में सुन्दर नदी और बाबा जी तालाब में सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ मनाया जा रहा है।
छठ व्रतियों ने नदी और तालाब में स्नान कर पानी में खड़ी रह कर सूर्यदेव के डूबने का इंतजार करने लगी। सूर्य भगवान के अस्ताचलगामी होते ही जल का अर्ध्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को उदयाचलगामी सूर्यदेव को गाय के कच्ची दूध से अर्ध्य देकर छठ महापर्व का पारण हो जाएगा।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें